logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: बेमौसम बारिश ने फसलों को किया बर्बाद, किसानों पर पड़ी दोहरी मार


अकोला: जिले में लगातार दूसरे दिन तूफानी हवाओं और बिजली गिरने के साथ बेमौसम बारिश हुई. आधी रात को बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हुई. इस बारिश से खेतों में लगी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। शहर सहित जिले में रविवार व सोमवार की रात तूफानी हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। खरीफ सीजन के दौरान आई बाढ़ से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ था, जिसका मुआवजा अभी तक उन्हें नहीं मिला है। वहीं रबी की फसल से उन्हें कुछ उम्मीद थी लेकिन बारिश ने उसे ही तोड़ दिया।

मौसम विभाग ने तीन दिनों तक राज्य में बेमौसम बारिश की संभावना जताई है। इसके अनुसार पिछले दो दिनों में जिले के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ शहर में भी तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ बारिश शुरू हुई। रविवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार तक जारी रही। इस बारिश से अरहर और कपास की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। रबी सीजन के प्याज, चना, गेहूं और बगीचों पर भी भारी मार पड़ी है. बेमौसम बारिश के कारण किसान चिंतित हैं।