logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: चंदनपुर में बाघ और तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से कर रहे सुरक्षा की मांग


अकोला: जिले के चंदनपुर में घटी एक घटना ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। रात के अंधेरे में एक वन्यजीव  ने अमर सिंह मसाने के गोठे में बंधे गोवंश पर हमला कर दिया और उसे मार डाला।

 ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र में बाघ और तेंदुए खुलेआम घूमते देखे गए हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण रात में घना अंधेरा रहता है, जिससे इन जानवरों के हमले की संभावना और बढ़ जाती है। इस घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश दोनों का माहौल व्याप्त है।

हमले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सतर्क किया, लेकिन विभाग ने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश की कि यह इलाका उनकी सीमा में नहीं आता। काफी देर बाद झरी वन क्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया।ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और इन हिंसक जानवरों पर तत्काल नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।