logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: जल संकट के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन, प्रशासन ने दिया नियमित जलापूर्ति का आश्वासन


अकोला: जिले के बारुला के खांबोरा क्षेत्र में 64 गांवों के लिए जलापूर्ति योजना चालू है, जिसके पुनरुद्धार पर 73 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद, 19 गांवों के लोगों को हर पखवाड़े ही पानी मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना से पहले पुरानी पाइपलाइन के जरिये भी हर 15-20 दिन में पानी मिल जाता था, लेकिन अब करोड़ों खर्च होने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने इस योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और पेयजल संकट के विरोध में आपातापा क्षेत्र में पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन किया। आंदोलन की खबर मिलते ही जीवन प्राधिकरण के उपकार्यकारी अभियंता और जिला परिषद जल आपूर्ति विभाग के उपविभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

आंदोलन के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अब जलापूर्ति हर सात से आठ दिन में नियमित रूप से की जाएगी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जलापूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो वे दोबारा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।