logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अवैध कब्जा हटाने के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन


अकोला: आवासीय भवन के आसपास पड़ोस में रहने वाले नागरिकों द्वारा अतिक्रमण की समस्या के कारण पहुंच मार्ग बंद हो गया है. इस अतिक्रमण को हटाकर रास्ता खाली कराने की मांग को लेकर ग्रामीण सिद्धार्थ राजाराम क्षीरसागर ने संवैधानिक तरीके से कलेक्टर कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया है.

सिद्धार्थ राजाराम क्षीरसागर का घर ग्राम कुंभारी में स्थित है और घर के पूर्व में सरकारी सड़क है, उत्तर में गयाबाई इंगले और दक्षिण में विठ्ठलराव पोहनकर का घर है.

उनकी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है. उनके नमूना 8 के साथ भी छेड़छाड़ पाई गई है. इसलिए ग्राम पंचायत द्वारा छोड़ा गया रास्ता आने-जाने के लिए बंद कर दिया गया है.

बार-बार निर्देश और ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर क्षीरसागर ने अकोला कलेक्टोरेट के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. क्षीरसागर ने ठान लिया है कि मांग माने जाने तक वह भूख हड़ताल नहीं छोड़ेंगे.