logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में मदर डेयरी को बम से उड़ाने की धमकी, गिट्टीखदान पुलिस जांच में जुटी ⁕
  • ⁕ NEET Exam: पेपर लीक विवाद के बाद अमरावती में अभूतपूर्व सुरक्षा, परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने की 'मॉक ड्रिल' ⁕
  • ⁕ विदर्भ में कुदरत का डबल अटैक: रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच आंधी-बिजली का हाई अलर्ट, ब्रह्मपुरी 43.2 और वर्धा 43 डिग्री पर झुलसा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: 11 नाम... 4 राज्य और ठगी का खेल; साइबर पुलिस ने हाईटेक महाठग का किया पर्दाफाश ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: अकोला जिला परिषद ‘ई-ऑफिस’ प्रणाली में महाराष्ट्र में अव्वल, पहला स्थान हासिल कर डिजिटल कार्यप्रणाली में बनाई पहचान


अकोला: महाराष्ट्र में डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई 'ई-ऑफिस' प्रणाली में अकोला जिला परिषद ने पहला स्थान हासिल किया है। पिछले सात महीनों में 51,231 ई-ऑफिस फाइलें तैयार कर अकोला ने राज्य में यह उपलब्धि हासिल की है।

'ई-ऑफिस' पोर्टल की समीक्षा करने पर यह सामने आया कि अकोला जिला परिषद राज्य में सबसे अधिक डिजिटल फाइलें तैयार करने वाले जिलों में पहले स्थान पर है।

अगस्त 2023 से जिले में ई-ऑफिस प्रणाली के तहत डिजिटल कार्यप्रणाली शुरू की गई थी, जो अब पूरी तरह प्रभावी हो गई है।7 मार्च 2024 तक अकोला जिला परिषद ने 'ई-ऑफिस' प्रणाली के माध्यम से 51,232 फाइलों का डिजिटल प्रसंस्करण किया।

जिला परिषद मुख्यालय में सभी अधिकारी और कर्मचारी इस प्रणाली के तहत कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा, जिले की सात पंचायत समितियों के 148 कर्मचारी भी इस प्रणाली का उपयोग कर रहे हैं।

ई-ऑफिस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन से प्रशासन में पारदर्शिता, पेपरलेस कामकाज और तेजी से निर्णय लेने की प्रक्रिया को बढ़ावा मिला है।