logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: चोहोट्टा बाजार में कुत्ते से टकराई एंबुलेंस, चालक से की गई मारपीट, रुग्ण वाहिका में घायल पड़े व्यक्ति की हुई मौत


अकोला: अकोला के चोहोट्टा बाजार में एक एम्बुलेंस ने एक कुत्ते को टक्कर मार दी, जिसमें कुत्ता जख्मी हो गया। बाजार में मौजूद शंकर लालू मितकर ने एम्बुलेंस को अस्पताल ले जाने से रोक दिया। मितकर एम्बुलेंस के चालक सुखदेव मालठाणकर से मारपीट की। इस दौरान राजू ढोले ऑक्सीजन पर एम्बुलेंस में थे। इस मारपीट से हुई देरी के चलते इलाज के लिए अकोला पहुंचने से पहले ही राजू ढोले की मृत्यु हो गई।

अकोट शहर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए राजू ज्ञानेश्वर ढोले (50) को इलाज के लिए अकोला ले जाते समय चोहोट्टा बाजार में एम्बुलेंस एक कुत्ते से टकरा गई। इसके चलते एम्बुलेंस को रोक दिया गया।  

एम्बुलेंस के समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने और इलाज में देरी के कारण राजू ढोले की रास्ते में ही मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। चौहट्टा बाजार पुलिस घटना की जांच कर रही है।