logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

हार्ट अटैक से मरने वाले मनसे कार्यकर्ता जय मालोकर के परिजनों से मिलने पहुंचे अमित ठाकरे, गहन जांच कराने का दिया आश्वासन


अकोला: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमित ठाकरे अकोला जिले के निम्बी मालोकर में दिल का दौरा पड़ने से मृत मनसे कार्यकर्ता जय मालोकर के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। अमित ठाकरे के साथ अकोला, वाशिम और बुलढाणा के प्रमुख पदाधिकारियों सहित मनसे कार्यकर्ता भी थे।

इस दौरान अमित ठाकरे ने कहा, “हम यहां कोई राजनीति करने नहीं बल्कि कार्यकर्ता के परिवार से मिलने आए हैं।” अमित ठाकरे किसी भी बात पर टिप्पणी करने से बचते रहे।

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार को आर्थिक मदद भी दी। इसके साथ ही जय मालोकर का जिला अध्यक्ष बनने का सपना भी अमित ठाकरे ने उनके मरणोपरांत अमित ठाकरे ने पूरा किया।

अमित ठाकरे ने जय मालोकर के परिजनों को आश्वासन दिया है कि घटना की गहन जांच होगी। अमित ठाकरे ने परिवार को यह भी बताया है कि कुछ दिनों बाद राज ठाकरे भी मिलने आएंगे।