logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अविनाश मनतकर आत्महत्या मामला: मिला सुसाइड नोट, पूर्व विधायक संचेती को बताया मौत का जिम्मेदार 


अकोला: अविनाश मनतकर आत्महत्या मामले में नया मोड़ आगया है। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मनतकर ने अपनी मौत के लिए बुलढाणा जिले से पूर्व विधायक  चैनसुख संचेती को जिम्मेदार बताया है। इसी के साथ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं खुद पर लगे आरोप को झूठा बताते हुए बदनाम करने का प्रयास बताया है।

खुद पर लगाए आरोपों को संचेती ने निराधार बताया है। पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से अविनाश मनतकर की आत्महत्या की जानकारी मिली, इससे उनकी और पार्टी की बदनामी हो रही है। अध्यक्ष का किसी कर्जदार से कोई संबंध नहीं होता। अविनाश और नैना मनतकर ने झूठे दस्तावेज देकर अकोला शाखा में दो फर्जी खाते खुलवाए थे। इसके जरिए अविनाश और नैना मणटकर ने बैंक से साढ़े सात करोड़ की अफरातफरी की है।"

उन्होंने आगे कहा, “बैंक ने पुलिस में मामला दायर किया है और कुछ आरोपी गिरफ्तार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि अविनाश और नयना को नागपुर उच्च न्यायालय ने जमानत देने से इनकार कर दिया हो और पुलिस ने गिरफ्तार करने के डर से उन्होंने आत्महत्या कर ली हो।”

ज्ञात हो कि, शुक्रवार को भाजपा नेता नयना मनतकार के पति और एक शैक्षणिक संस्था के निदेशक अविनाश मनतकार (60) ने नागपुर के अजनी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। इसी के साथ वह जिला परिषद की पूर्व सदस्य रह चुकी हैं।