logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: जिले में बॉलवर्म का प्रकोप, संकट में फसलें, चिंतित किसान


अकोला: किसानों की 'टेंशन' बढ़ाने वाला कीट जिले में पाया गया है, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया है। जिले के अकोला, बालापुर, बार्शीटाकाली और अकोट तालुका में कपास की फसल पर इस बॉलवर्म का प्रकोप देखा गया है।

वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि अगर कोई उपाय नहीं किए गए तो अगले 20 दिनों में इसका प्रकोप बढ़ जाएगा। पिछले साल भी पिंक बॉलवर्म का हमला हुआ था, लेकिन इसकी मात्रा कम थी। इस वर्ष, जब कपास की फसल में फूल आ रहे थे तब बॉलवर्म का प्रकोप देखा गया है।

जिले में 1 लाख 24 हजार 998 हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बुआई पूरी हो चुकी है। कृषि विभाग ने इस बॉलवर्म की रोकथाम के लिए अभियान शुरू कर दिया है और किसानों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। भारी बारिश के कारण पहले से ही परेशान किसानों के सामने इल्ली की समस्या खड़ी हो गई है।