logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: सत्र में सवाल न पूछने वाले विधायकों को बैन करें: किसान नेता प्रकाश पोहरे


अकोला: किसान नेता और वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पोहरे ने चेतावनी दी है कि अगर विदर्भ के विधायक नागपुर में चल रहे सत्र के दौरान विदर्भ के मुद्दों पर सवाल नहीं पूछते हैं, तो उन्हें गांवों से प्रतिबंधित कर दें। वह अकोला में एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

गुरुवार को प्रकाश पोहरे ने सवाल किया था कि विधान भवन की दर्शक दीर्घा से विदर्भ के सवालों को प्राथमिकता पर क्यों नहीं लिया जा रहा है इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और रिहा कर दिया गया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि विदर्भ में इस बात पर सहमति है कि शीतकालीन सत्र छह सप्ताह के लिए आयोजित किया जाना चाहिए, लेकिन केवल दस-बारह दिन का सत्र आयोजित किया जाता है। हमने विदर्भ के विधायकों से मुलाकात की है और उनसे सवाल उठाने को कहा है लेकिन वे संवेदनशील नहीं हैं। भले ही विदर्भ के विधायक स्थानीय मुद्दे नहीं उठाते, लेकिन दोष निर्वाचित विधायकों का है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो विधायक अब और सवाल नहीं पूछेंगे, हम उन पर गांवबंदी लगा देंगे और 27 दिसंबर से बुजुर्ग किसान नागपुर में आमरण अनशन शुरू कर देंगे।