logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: बावनकुले के नेतृत्व में राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का आंदोलन


अकोला: आरक्षण को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान के खिलाफ अकोला में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में किया गया.

अकोला के शिवनी में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

इस दौरान बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी का आरक्षण खत्म करने का सपना उनकी पीढ़ियों से चला आ रहा है. राहुल गाँधी विदेश में जाकर भारत की बदनामी कर रहे हैं. ये वहां जाकर देश को और आरक्षण दोनों को कमजोर करने की बात कर रहे हैं.