logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

MPSC के विरोध में उतरे अभ्यर्थी, कृषि विश्वविद्यालय के बाहर थाली बजाकर किया आंदोलन


अकोला: कृषि सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर अभ्यर्थी महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग के विरोध में उतर गए हैं। सोमवार दोपहर को अभ्यर्थी पंजाबराव कृषि विद्यापीठ के प्रशासनिक कार्यालय के बाहर जमा हुए और थाली बाजार आंदोलन किया। 

ज्ञात हो कि, आयोग ने कृषि सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है और कृषि इंजीनियरिंग के लिए केवल 16 अंक रखे गए हैं। नए सिलेबस में पेपर वन जनरल एग्रीकल्चर और पेपर टू एग्रीकल्चरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इस पढ़यक्रम को हटाने और पुराने पढ़यक्रम के अनुसार परीक्षा लेने लेने की मांग को लेकर राज्य के चार कृषि विद्यापीठ के करीब ढाई हजार से ज्यादा अभ्यर्थी इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। 

कृषि इंजीनियर पर हो रहा अन्याय 

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी ने आयोग पर अन्याय करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि, “पेपर टू में कृषि इंजीनियरिंग के अभ्यर्थियों के साथ गलत व्यवहार किया गया है। इसे हटाए बिना दो विज्ञापन निकालकर आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया लागू की जा रही है। मांगों को लेकर समय-समय पर प्रशासन को पत्राचार किया गया। हालांकि 13 दिन बीत जाने के बाद भी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसलिए सरकार, प्रशासन और आयोग को जगाने के लिए आज 'थाली बजाओ' धरना शुरू किया" 

 लिखित में दी जाए गैरंटी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, सरकार द्वारा जब तक उनकी सभी मांग नहीं मानी जाती और कृषि अभियंताओं द्वारा आयोग और सरकार द्वारा उनकी मांगों पर लिखित गारंटी नहीं  दी जाती तब तक यह आंदोलन चलेगा।