logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

बालापुर के सोनाला गांव के नागरिकों ने किया चुनाव का बहिष्कार, नेताओं के लिए ‘नो एंट्री’ का लगाया बोर्ड


अकोला: राज्य में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। वहीं, बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर सरकार और राजनीतिक दलों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ गांवों में चुनाव बहिष्कार का आह्वान शुरू हो गया है। अकोला जिले के बालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोनाला के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है।

आजादी के बाद से देश के कई गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, उन्हीं में से एक है अकोला जिले के बालापुर विधानसभा क्षेत्र का सोनाला गांव। बालापुर विधानसभा में शिवसेना ठाकरे गुट के नितिन देशमुख विधायक हैं। करीब 1000 लोगों की आबादी वाले इस गांव में करीब 700 मतदाता हैं।

आजादी के 75 साल बाद भी यहां के विधायक गांव के पास से गुजरने वाले पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग से लगातार मुंह मोड़ते रहे हैं। कई ज्ञापन देने के बावजूद उन्हें किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने के बाद सोनाला निवासियों ने अंततः चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

गांव के प्रवेश द्वार पर चुनाव बहिष्कार का एक बोर्ड भी लगा दिया गया है. कई वर्षों से पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग कर रहे ग्रामीणों ने अब मत मांगने के लिए आने वाले सभी दलों के नेताओं को गांव में 'नो एंट्री' की चेतावनी देते हुए उनकी राय भी मांगी है।