logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: सड़क निर्माण कार्य प्रलंबित होने पर नागरिक करेंगे आगामी चुनाव का बहिष्कार


अकोला: जिले के कुटासा ग्राम पंचायत में नालियों का निर्माण गलत तरीके से होने तथा मुख्य सड़क का निर्माण कार्य प्रलंबित होने के कारण इस क्षेत्र में बरसाती पानी व गंदे पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है। नतीजा यह है कि नाले का पानी सड़क पर बह रहा है और इलाके में दुर्गंध फैल गयी है 

गंदे पानी के कारण ग्रामीणों का स्वास्थ्य खतरे में है और उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई महीनों से सड़क निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन काम अधर में लटके होने से बरसात के मौसम में लोगों को सीवेज और बदबूदार पानी से काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्गंध से नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में है और ग्राम पंचायत प्रशासन मामले की अनदेखी कर रहा है ऐसे में बीमारी फैलने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल कदम उठाया जाए  अन्यथा आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा