logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

अकोला में छाए हुए हैं बादल, अधिकांश ग्रामीणों इलाकों में फैला कोहरा


अकोला: जिले में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं. इस से जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है. इसी तरह आज सुबह से ही अकोला जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में फैले कोहरे की तस्वीर हर तरफ नजर आने लगी. 

गाडेगांव जिले के तेल्हारा तहसील के अंतर्गत आता है. इस गांव के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी हर तरफ कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा है. यहां रहने वाले नागरिकों को जम्मू-कश्मीर में रहने का अनुभव हो रहा है. आज सुबह फैले इस कोहरे के कारण ग्रामीणों को गुलाबी ठंड का अनुभव हुआ.

जिले का तापमान कल 33.1 डिग्री से गिरकर आज 30.9 डिग्री पर आ गया. न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. हालांकि पर्यावरण में बदलाव के कारण किसानों की चना और अरहर की फसल पर कीट का प्रकोप बढ़ने से किसान चिंतित हैं.