logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अकोला अमरावती में जमकर बरसे मेघ, बढ़ती गर्मी से मिली राहत, चांदुर रेलवे के येरड में तूफान से घरों के उड़े छप्पर


अमरावती/अकोला: अमरावती और अकोला में जमकर बारिश हुई। वहीं, चांदुर रेलवे में  आए तूफान में कई घरों की छतें उड़ गईं। अकोला में आई जोरदार बारिश से नगरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।       

सुबह करीब 4 बजे अमरावती जिले के चांदुर रेलवे तहसील के येरड इलाके में तूफानी बारिश से येरड ग्राम पंचायत के झिबला में दो घरों की छतें उड़ गईं। तो वहीं, खरबी मांडवगढ़ में भी एक घर की टिन की छप्पर उड़ने से काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही की कोई जीवितहानी नहीं हुई। पीड़ित परिवारों की ओर से अब प्रशासन से मदद की मांग की जा रही है।  

वर्तमान में अकोला का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग द्वारा बेमौसम बारिश को लेकर दी गई चेतावनी सच साबित हुई। सोमवार सुबह करीब आठ बजे अकोला शहर में जोरदार बारिश हुई। 

जिले में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। अप्रैल माह में एक ओर भीषण गर्मी पड़ी, वहीं अब बेमौसम बारिश भी हुई। गर्मी की मार झेल रहे अकोलवासियो को अचानक हुई बारिश से गर्मीसे थोड़ी राहत मिली है।