logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: शीतलहर से बढ़ी अकोला में ठंड, गर्म कपड़ों का उपयोग बढ़ा


अकोला: उत्तरी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में इस समय शीतलहर चल रही है। अकोला में पिछले कुछ दिनों से पारा तेजी से गिर रहा है और रविवार, 15 दिसंबर इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। इस दिन न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज सुबह तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अकोला में नवंबर के अंत से ही ठंड शुरू हो गई थी. हालांकि, बीच में आए चक्रवात के कारण मौसम बदल गया था. अब तापमान फिर से गिर रहा है और सर्दी शुरू हो गई है. पिछले सप्ताह से ठंड का प्रकोप कुछ ज्यादा ही बढ़ रहा है. अगले कुछ दिनों में तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ने का अनुमान है.

शहर में कई बेघर लोग फ्लाईओवर के नीचे रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से पारा गिरने से खुले में सोने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बेघरों को रात कुढ़ते हुए गुजारनी पड़ रही है। कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है, जबकि उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर चल रही है।

उत्तर से ठंडी हवाएं बढ़ने से महाराष्ट्र में पारा गिर गया है. अकोला जिले में सुबह ठंड और दिन भर गर्मी रहती है और अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा.  

देखें वीडियो: