logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अकोला में बढ़ रहा कोविड का प्रकोप, जांच की संख्या में की गई वृद्धि


अकोला: नए साल की शुरुआत में कोविड का प्रकोप बढ़ने का खतरा है। जिले में कोरोना मरीज मिलने के कारण जांच की संख्या बढ़ा दी गयी है। 27 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच 1 हजार 526 कोविड टेस्ट किए गए हैं।

जिले में सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। जिले में जेएन-1 सबटाइप का एक मरीज मिला। उसके बाद लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन सबके बीच प्रशासन सतर्क हो गया है और टेस्ट की संख्या बढ़ा दी गई है।

जिले में पिछले सप्ताह 68 आरटीपीसीआर और 1456 रैपिड टेस्ट किए गए हैं। आज राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 10 आरटीपीसीआर एवं 65 रैपिड टेस्ट किये गये। इसमें कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला।

चार मरीज पॉजिटिव 

जिले में कुल चार एक्टिव मरीज पाये गये हैं. इनमें दो मरीज पंचगव्हाण और एक मरीज मोर्शी (अमरावती) का है। तीनों मरीज हल्के लक्षण के कारण होम आइसोलेशन में हैं। मंगरूलपीर तहसील का एक व्यक्ति कोविड-19 से प्रभावित पाया गया है। जिला सर्जन एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उनका इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।