logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

भारी बारिश से फसलों को नुकसान, किसान कर रहे मुआवजे की मांग


अकोला: जिले में 7, 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश हुई, जिससे जिले के किसानों को भारी नुकसान हुआ. किसान मांग कर रहे हैं कि अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का पंचनामा किया जाए और उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए. अकोट तहसील में भारी बारिश से बोई गई फसलों को काफी नुकसान हुआ है. कुछ स्थानों पर फसलें उखड़ गईं और खेतों में पानी भर गया. 

एक ओर, किसान को बीज के लिए भटकना पड़ा. किसानों ने कर्ज लेकर बीज ख़रीदे और खेतों में बुआई की. अब भारी बारिश के कारण फसल बह जाने से किसान हताश हैं. अकोट तहसील में चोहोट्टा बाजार राजस्व बोर्ड सबसे ज्यादा प्रभावित है.

हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक पंचनामा नहीं बनाया गया है. रयत किसान संघ के अध्यक्ष पूर्णाजी खोडके ने मांग की है कि सर्कार तत्काल पंचनामा कर किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा करे.