logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में भीगी किसानों की रखी फसलें, कृषि उपज की उपेक्षा का आरोप


अकोला: मुर्तिजापुर कृषि उपज बाजार समिति परिसर में बारिश के कारण किसानों की कृषि उपज को भारी नुकसान हुआ है। अब किसान सवाल कर रहे हैं कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन? कृषि उपज मंडी समिति प्रशासन पर किसानों की कृषि उपज की उपेक्षा का आरोप लगाया जा रहा है।

हाल ही में मुर्तिजापुर कृषि उपज बाजार समिति की एक आम बैठक आयोजित की गई थी। अकोला व मुर्तिजापुर के किसान संघ व विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने आरोप लगाया है कि इस आम बैठक में जानबूझकर किसान प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया और अपने मर्जी के लोगों को आमंत्रित कर बैठक की जाती है

संघ ने यह भी आरोप लगाया कि किसानों के सवाल उठाने वाले प्रतिनिधियों को मुर्तिजापुर कृषि उपज बाजार समिति का प्रशासन नहीं बुला रहा है. संघ ने कहा कि किसानों की समस्याओं को जानने वाले प्रतिनिधियों को बैठक में जानबूझकर नहीं बुलाया जाता है।

संघ ने कहा कि जिन किसानों की कृषि उपज कृषि उपज मंडी समिति में भीगी है, ऐसे किसानों के साथ किसान संघ और विदर्भ राज्य आंदोलन समिति और स्वतंत्र भारत पार्टी खड़ी है। 

इस दौरान संघ ने किसानों से आह्वाहन किया कि पीड़ित किसान को लिखित रूप में शिकायत दर्ज करनी चाहिए और एक प्रति किसान संघ तहसील या जिला अध्यक्ष या निकटतम किसान संघ कार्यकर्ताओं को देनी चाहिए। 

देखें वीडियो: