logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: वन्यजीवों के कारण फसलों हो रही क्षति, अंबेडकर ने की जिला कलक्टर से चर्चा


अकोला: किसानों पर आसमानी संकट के साथ-साथ वन्यजीवों से निपटने का संकट भी जारी है। लहलहाती फसलों को जंगली जानवर नष्ट कर रहे हैं और खेती को नुकसान हो रहा है।

जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश अंबेडकर ने जिला कलेक्टर से चर्चा की है। बालासाहेब अंबेडकर ने मीडिया को बताया कि अगले कुछ दिनों में वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

अकोट तहसील के बफर जोन के पास खेतों में फसल उगने के बाद जंगली जानवरों के झुंड फसलों को नष्ट कर देते हैं। कई वर्षों से किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। लेकिन, जनप्रतिनिधि व प्रशासन किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं और आए दिन हिरण, नीलगाय, जंगली सुअर व बंदरों के उत्पात से खेती करना मुश्किल हो गया है। 150 से 200 जंगली जानवरों के झुंड से कृषि फसलों की रक्षा करना संभव नहीं है। साथ ही नुकसान को साबित करना भी संभव नहीं है। संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण वन्य जीव का हंगामा मचा रहे हैं।

70 प्रतिशत किसान कानूनी प्रावधानों की जानकारी न होने के कारण शिकायत नहीं करते। इन सभी विषयों पर वंचित बहुजन अघाड़ी के सर्वेसर्वा बालासाहब अंबेडकर ने जिला कलेक्टर से चर्चा की है।

इस अवसर पर एड बालासाहेब अंबेडकर के साथ वंचित बहुजन आघाड़ी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ धारिशवर्धन पुंडकर, जिला अध्यक्ष प्रमोद डेंडवे, जिला अध्यक्ष संगीतताई अधवु, निखिल गावंडे, विकास सदानशिव, घनश्याम पाटिल कडू, संजय बुध, शुभम बोडखे, सुरेंद्र ओइम्बे, संजय सोनोने और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देखें वीडियो: