logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

विधायक नितिन देशमुख के बेटे पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार


अकोला: अकोला के बालापुर के शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के विधायक नितिन देशमुख के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है. अकोला में पृथ्वी देशमुख पर कुछ पुराने अपराधियों ने यह जानलेवा हमला किया है. 

अकोला शहर के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन अंतर्गत शिवसेना के ठाकरे गुट के बालापुर के विधायक नितिन देशमुख के बेटे पृथ्वी देशमुख पर कुछ कुख्यात अपराधियों ने हमला किया है. 

पृथ्वी देशमुख एक कपड़े की दुकान पर खड़े थे जब कुछ अपराधियों ने उन्हें रोका और उन पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया. इस हमले में पृथ्वी देशमुख के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है.

इस घटना के बाद पुलिस थाने के सामने ठाकरे गुट के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. जानकारी है कि संबंधित घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.