logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: बालापुर शहर में दिवाली के लिए गेंदे के फूलों की मांग


अकोला: त्योहारों के दौरान पूजा के लिए गेंदे के फूलों की काफी मांग रहती है। दिवाली जैसे त्योहार के दौरान फूलों की मांग तीन गुना बढ़ जाती है. बुधवार को लक्ष्मी पूजन के कारण बाजार में गेंदे के फूलों की मांग बढ़ गयी है और शनिवार से ही इन फूलों की कीमत में उतार-चढ़ाव हो रहा है।

गेंदा की कीमत 50 से 60 रुपये प्रति किलो थी। व्यापारियों और आम नागरिकों की ओर से लक्ष्मी पूजा के लिए गेंदे के फूलों की जोरदार मांग है। बालापुर शहर के बाजार में सुबह से ही फूल खरीदने के लिए नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

फूलों के साथ-साथ रेडीमेड मालाओं की भी मांग बढ़ गयी है। बड़ी संख्या में गेंदा के फूल आ रहे हैं। कल लक्ष्मी पूजन है और इसके लिए जरूरी लक्ष्मी की मूर्तियां बाजार में बिकने के लिए आ चुकी हैं। 

पिछले तीन दिनों से, शहर का बाजार मूर्तियों, केरासुनी, गेंदा के फूलों और अन्य सामग्रियों से गुलजार रहा है। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से शहर के बाजार में ग्रामीण इलाकों के ग्राहक नहीं दिख रहे हैं, लेकिन मजदूर वर्ग खरीदारी के प्रति अधिक रूझान दिखा रहा है।