logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: शेगांव में पत्रकारों का तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन, पत्रकार सुरक्षा कानून को सख्ती से लागू करने की मांग


अकोला: महाराष्ट्र में 8 नवंबर 2019 से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो गया है. महाराष्ट्र यह कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य है लेकिन यह कानून सक्षम और अच्छा होने के बावजूद लागू इस पर अमल नहीं किया जा रहा है.

इसलिए इस कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए और पत्रकारों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

इसी के चलते गुरुवार को शेगांव तालुका पत्रकार संघ और डिजिटल मीडिया परिषद ने पत्रकारिता पर राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए एक संयुक्त प्रदर्शन का आयोजन किया.

डिजिटल मीडिया परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल उंबरकर और शेगांव तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष फहीम देशमुख के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में शहर और तहसील के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद थे. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार साधन सोनवणे से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा.