logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: मुर्तिजापुर में राशन कार्ड धारकों को ‘आनंद राशन’ का वितरण हुआ शुरू


अकोला: दिवाली के अवसर पर मुर्तिजापुर शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित सस्ते गल्ले की दुकान से राशन कार्ड धारकों को आनंद राशन का वितरण शुरू हो गया है। 

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अंत्योदय, प्राथमिकता समूह, किसान हितग्राहियों के 41 हजार 657 राशन कार्ड धारकों को दिवाली के लिए 6 रुपए प्रति राशन कार्ड मिलेगा।

इसका वितरण तहसील की 163 सस्ते गल्ले की दुकानों से किया जा रहा है। इस अवसर पर आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित थे।

आनंद राशन वितरण की शुरुआत के अवसर पर तहसीलदार शिल्पा बोबडे, निरीक्षण अधिकारी चैताली यादव, आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी भावना दतले, गोदाम प्रबंधक दीपक सालोकर, परिवहन प्रतिनिधि मनीष जिदे, कैलास महाजन, बंटी महाजन उपस्थित थे।