logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: जिलाधिकारी अजीत कुंभार का अधिकारियों को निर्देश, 25 प्रतिशत से अधिक नुकसान का दें मुआवजा


अकोला: जिलाधिकारी अजीत कुम्हार ने नियोजन भवन में आयोजित बैठक में निर्देश दिया कि फसल बीमा योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को तत्काल फसल मुआवजा मिले और फसल बीमा के जिन मामलों में नुकसान 25 प्रतिशत से अधिक है, ऐसे स्थानों पर मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर फसल बीमा के प्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

जिलाधिकरी अजीत कुम्हार ने निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2023-24 सीजन की फसल बीमा योजना में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा जो प्रकरण अपात्र दर्शाए गए हैं उनकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर विधायक हरीश पिंपले ने मुर्तिजापुर बार्शीटाकली के किसानों की फसल बीमा योजना से संबंधित समस्याओं को उठाया और फसल बीमा प्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण के बाद समस्याओं को तुरंत हल करने के निर्देश दिए।

साथ ही विधायक प्रकाश भारसाकले ने बीमा प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण है और कोई भी पात्र किसान इससे वंचित नहीं रहना चाहिए।

वहीं, विधायक अमोल मिटकरी ने कृषि विभाग को निर्देश दिया है कि सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए किसानों को केंद्र में रखा जाए।