logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण जिले के पातुर, मुर्तिजापुर, अकोट और तेलहारा इलाकों में रबी फसलों को भारी नुकसान


अकोला: जिले में कल हुई बेमौसम बारिश से गेहूं, हरबरा, सब्जियां, ज्वार और बगीचे प्रभावित हुए हैं. ओलावृष्टि से बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान हुआ है, सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है. गेहूं की फसल पूरी तरह जमीनदोज हो गई है।

आज सुबह तेलहारा तहसील के दानापुर क्षेत्र में प्रारंभिक निरीक्षण किया गया और रिपोर्ट के अनुसार, अकेले दानापुर क्षेत्र में 2433 हेक्टेयर के नुकसान का अनुमान है. जबकि जिले में हजारों हेक्टेयर पर कृषि क्षति की संभावना का अनुमान लगाया गया है। किसानों ने अब जल्द ही पंचनामा कर मदद मिलने की उम्मीद जताई है।

इस ओलावृष्टि से जिले में खेती के साथ-साथ बिजली व्यवस्था भी चरमरा गयी है. कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ गये हैं और कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है.

अकोला के पूर्व विधायक रणधीर सावरकर ने आज सुबह करीब 25 गांवों का दौरा किया। सावरकर ने जल्द से जल्द नुकसान का पंचनामा जमा करने का आदेश दिया है.