logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की, आठ आरोपियों को लिया गया गिरफ्तार


अकोला: अकोला पश्चिम सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार साजिद खान पठान की जीत के जश्न के दौरान मालीपुरा चौक पर पुलिसकर्मी राम बहादुर चव्हाण के साथ मारपीट और धक्कामुक्की करने वाले आठ युवकों को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब रही. मुख्य आरोपी को स्थानीय अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद, सात अन्य आरोपियों को रामदासपेठ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया.

साजिद खान मन्नान खान पठान के विजेता घोषित होने के बाद मालीपुरा चौक पर कुछ युवाओं ने खुशी मनाई. इसी दौरान कुछ युवकों ने सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की और बहस की. अकेले होने के चलते इन उपद्रवियों ने पुलिसकर्मी  को घेरकर धमकाया भी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारी ने रामदासपेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी गई. सीसीटीवी फुटेज और जानकारी के आधार पर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. 

देखें वीडियो: