logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: वोल्टेज बढ़ने से जले कई उपभोक्ताओं के घरों में लगे बिजली मीटर


अकोला: जिले के मुर्तिजापुर  में महाराष्ट्र विद्युत वितरण कंपनी की पावर सप्लाई  11 केवी तक वोल्टेज लो हाई  होने के चलते चिखली गेट क्षेत्र में कई उपभोक्ताओं के घरों के मीटर ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। इसी के साथ कई घरो के टीवी, पंखे , फ्रिज, इनवर्टर जैसे बिजली उपकरण जलकर खाक हो गए। गनीमत रही की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। 

इस घटना से महाराष्ट्र विद्युत वितरण कंपनी के  ग्राहकों के लाखों का नुकसान हो गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा सुचना देने के दो घंटे बीत जाने के बाद भी कोई आधिकारिक पंचनामा नहीं किया गया था।

लेकिन बिजली कर्मचारी आये और अपना काम शुरू कर दिया। मुर्तिजापुर के नगरिकों को आए दिन इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों का कहना है कि कई बार कम्प्लेन करने के बावजूद भी संबंधित अधिकारी  इस तरह की  घटनाओं को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं।