logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

AKola: आकोट में कपड़ा व्यापारी के यहाँ प्रवर्तन निदेशालय की फर्जी रेड


अकोला: प्रवर्तन निदेशालय का दस्ता बताकर अकोला के आकोट में एक कपड़ा व्यापारी के यहाँ रेड मारे जाने की जानकारी निकल कर सामने आयी है.ज्ञात रहे की हालही में इसी तरह का एक मामला मुंबई में सामने आया था जहां झावेरी बाजार में एक व्यापारी के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था. 

आकोट की यह घटना शनिवार की है इस मामले में व्यापारी की सतर्कता से वह जालसाजी का शिकार होने से तो बच गया लेकिन ईडी का जाली दस्ता पकड़ में आने से पहले ही फ़रार हो गया.इन दिनों देशभर में ईडी की जो कार्यवाही शुरू है उससे व्यापारियों में दहशत का माहौल है.

इसी डर का इस्तेमाल कुछ लोग व्यापारियों को लूटने के लिए करते दिखाई दे रहे है.शहर के सिंधी कैम्प में रहने वाले मुरली चावला नामक व्यापारी इस जालसाजी का शिकार होते होते बच गए.28 जनवरी को दोपहर 2 बजे के दरमियान एक वाहन से चार लोग चावला के घर पहुंचते है. 

खुद को ईडी का अधिकारी बताते हुए ये लोग चावला से उनके व्यापार,संपत्ति से जुड़े दस्तावेज दिखाने की मांग करते है.दस्ते में शामिल कुछ लोग सर्च के नाम पर चावला के घर में अफरा-तफरी मचाते हुए सामान को तितर-बितर कर देते है.

दस्ते के साथ कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहने हुए रहते है.जिस पर चावला को शक होता है.वो आइडेंटिटी कार्ड दिखाने की मांग करते है और अपने सीए को घर बुलाये जाने की मांग करते है.चावला की सजगता को देख दस्ते में शामिल लोग थोड़ा हड़बड़ाते है और एक कागज निकालते हुए उन्हें चावला और चावड़ा नाम कन्फूजन बताकर रफू-चक्कर हो जाते है.इस घटना के बाद चावला ने पुलिस को सूचना दी.

जिसके बाद शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया. आकोट शहर रेडीमेट कपड़ों का बड़ा मार्केट है यहाँ हर दिनों लाखों-करोड़ो रुपयों का व्यापार होता है.इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है.