logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: पोपटखेड गांव में मिली विस्फोटक जैसी वस्तु, पूरे क्षेत्र में हड़कंप, बड़ी घटना होने की आशंका


अकोला: अकोट से सटे सतपुड़ा जंगल के पास पोपटखेड गांव में एक बैग में विस्फोटक डायनामाइट जैसा पदार्थ मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस इस विस्फोटक जैसी वस्तु जब्त कर लिया है.

पोपटखेड के सरपंच विजेंद्र तायडे किसी काम से गांव के डाकघर गए थे. तभी उन्होंने देखा कि पोस्ट ऑफिस के पास एक लिफाफे में कुछ अलग तरह की चीज रखी हुई है. उन्होंने लिफाफा खोला, इसमें तार के साथ कुछ छोटे और एक बड़े विस्फोटक मिले. इसमें से बारूद जैसी गंध आ रही थी.

उन्होंने तुरंत गांव में अपने सहयोगियों को बुलाया और वस्तु का सत्यापन किया. सरपंच विजेंद्र तायडे ने इसकी सूचना अकोट ग्रामीण पुलिस स्टेशन को दी. इस मामले में अकोट ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी इसकी जांच कर रहे हैं कि यह विस्फोटक है यान नहीं और इसे यहां क्यों और कौन लाया.

सतपुड़ा जंगल के कई गांवों का पुनर्वास किया गया है और ग्रामीणों को अकोट और तेलहारा में आवास दिया गया है. मेलघाट टाइगर रिजर्व के सुदूर इलाकों में कुछ गांवों का पुनर्वास अभी भी लंबित है. पोपटखेड़ गांव में जो उसी जंगल का प्रवेश द्वार है. इतनी मात्रा में जिंदा विस्फोटक मिलना इस बात का संकेत बताया जा रहा है कि कोई गंभीर घटना होने वाली है.