logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: हैदराबाद-जयपुर, काचीगुड़ा-बीकानेर विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तार


अकोला: दक्षिण मध्य रेलवे ने दक्षिण भारत से अकोला होते हुए पश्चिमी राज्य राजस्थान तक हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस और काचीगुडा-बीकानेर साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के शेड्यूल को सितंबर के अंत तक बढ़ाने का फैसला किया है। कम समय में काफी लोकप्रिय हो चुकी इन ट्रेनों के कुछ और फेरे होने से अकोला के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रस्थान स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को सुबह 5.40 बजे अकोला स्टेशन पहुंचेगी। वापसी यात्रा पर, जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन 3 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार को स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन हर सोमवार को दोपहर 3.10 बजे अकोला स्टेशन पहुंचेगी। काचीगुड़ा-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 2 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार रात 9:30 बजे काचीगुड़ा से रवाना होगी और सोमवार दोपहर 01:50 बजे बीकानेर स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी यात्रा पर बीकानेर-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 5 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 8:15 बजे बीकानेर से प्रस्थान करेगी और गुरुवार को सुबह 09.40 बजे काचीगुडा स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे द्वारा ट्रेनों की अवधि बढ़ाए जाने से यात्रियों को राहत मिली है।