logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: अकोला शहर में बिक रहा नकली ‘लहसुन'! नागरिकों के साथ हो रही ठगी


अकोला: रसोई में बेहद जरूरी लहसुन की कीमत आसमान छू रही है और लहसुन खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है. इसके ऊपर से अब लहसुन के कुछ कालाबाजारी करने वालों ने लोगों को धोखा देने का काम शुरू कर दिया है.

अकोला शहर के अधिकांश हिस्सों में फेरीवाले हर दिन सब्जियां बेचने आते हैं, उनमें से कुछ नकली लहसुन बेच रहे हैं. पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त और अकोला शहर के बाजुरवे नगर इलाके में रहने वाले सुभाष पाटिल के साथ नकली लहसुन बेचकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है.

पाटिल की पत्नी ने अपने घर के सामने आए एक फेरीवाले से एक पाव लहसुन खरीदा। जब लहसुन का उपयोग करने के लिए उसे उठाया गया तो पता चल कि यह नकली लहसुन है. लहसुन की एक गांठ बिल्कुल असली लहसुन की तरह ही सीमेंट का उपयोग करके कृत्रिम रूप से बनाई हुई पाई गई।

लहसुन छीलते समय उसकी कलियाँ अलग नहीं हो रही थीं, इसलिए लहसुन की गाँठ को चाकू से काटा गया, तब पता चला कि यह गांठ खड़े लहसुन की तरह सीमेंट से बनाई गई है और इस पर सफेद रंग का भी इस्तेमाल किया गया है.

फिलहाल अकोला शहरों में लहसुन की कीमत 300 से 350 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. वहीं बाजार में लहसुन की कालाबाजारी करने वाले कुछ गिरोह सक्रिय हो गये हैं. ये गिरोह फेरीवालों के जरिए नागरिकों से ठगी कर रहे हैं.