logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अकोला जिले में भारी बारिश से संकट में किसान, खेतों में पानी भरने से अंकुरित बीज हुए खराब, प्रशासन से मुआवजे की मांग


अकोला: जिले में पिछले 2 दिनों में हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश से खेतों में पूरा पानी भरने से अंकुरित बीज पूरी तरह से डूब गया है, जिससे किसान आर्थिक संकट में है। 

अकोला जिले में 2 दिनों से हुई भारी बारिश से जगह -जगह जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी हुई है। इस बारिश से नदी - नाले उफान पर है, तो वहीं जोरदार बारिश से खेत - खलिहान में जलजमाव हो गया है। जिससे खेत की स्थिति तालाबों जैसी हो गई है।  

इस बारिश से खरीफ सीजन में खेत में बोये गए फसल को काफी नुकसान हुआ है। बोरगांव मंजू में भारी बारिश के कारण नई अंकुरित फसलें डूब गई जिससे  किसान आर्थिक संकट में है।  

अकोला जिले में पहली ही जोरदार बारिश से किसानों द्वारा लगाई गई फसलें डूब गई हैं। किसानों ने अच्छी आमदनी की आस में खरीफ सीजन में सोयाबीन और कपास की फसल बोई थी। लेकिन बादल फटने जैसी बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है, अब किसान जिला प्रशासन के साथ-साथ कृषि विभाग से मुआवजा देने की मांग कर रहे है।  

देखें वीडियो: