logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाला ‘किसान एल्गार मोर्चा’


अकोला: जिले की बार्शीटाकाली तहसील के किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर अकोला शहर में ‘किसान एल्गार मोर्चा’ निकाला। तहसील के 200 किसानों ने बिना किसी राजनीतिक दल का झंडा लिए या किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति की मदद लिए इस शेतकारी यलगार मोर्चा का आयोजन किया।

किसानों ने सोयाबीन का भाव 6 हजार रुपए और कपास का भाव 12 हजार रुपए किए जाने, सामान्य ऋण माफी हो, जीएसटी मुक्त कृषि उपयोगी सामग्री, खेती के लिए सब्सिडी अनुसार तारबंदी, 24 घंटे बिजली आदि जैसी करीब आठ तरह की मांगों का विवरण दिया है।

किसानों का आरोप है कि किसानों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले में किसानों की आत्महत्याएं बढ़ गई हैं। सरकार किसानों की खेती को पूंजीपतियों के हाथों में डाल रही है।