logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मुर्तिजापुर में तेंदुआ का खौफ, दो बछड़ों का किया शिकार, इलाके में सनसनी


अकोला: मुर्तिजापुर शहर के पास हातगांव जामठी (खुर्द) गांव में रात के समय दो तेंदुओं द्वारा दो बछड़ों का शिकार करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना से नागरिकों में डर का माहौल पैदा हो गया। वहीं मांग की जा रही है कि वन विभाग इन तेंदुओं की कुछ व्यवस्था करे।

मुर्तिजापुर शहर से सटे हातगांव जामठी के किसान ज्ञानेश्वर रंगराव वाकोड़े की गाय के दो बछड़े गौशाला के बाहर थे. रात को जब ये बछड़े सो रहे थे, तभी गांव के पास स्थित खेत से दो तेंदुए गांव में घुस आए और दोनों बछड़ों का शिकार किया. गौशाला के बाहर तेंदुए ने इन बछड़ों पर हमला कर उनकी गर्दन और शरीर के कई हिस्से काट लिए. इस घटना में दोनों बछड़ों की मौत हो गयी. 

सुबह जैसे ही रंगराव वाकोडे को घटना के बारे में पता चला, उन्होंने मामले की सूचना पुलिस पाटिल राजेश भाऊराव कथलकर, तलाठी दिनकर ठाकरे और सरपंच वर्षा नंदकिशोर वाकोडे को दी। जैसे ही यह बात उनके संज्ञान में आई तो उन्होंने तहसीलदार शिल्पा बोबडे और वन विभाग से संपर्क किया और उन्हें इस बारे में बताया।

वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया। घटनास्थल पर दो तेंदुओं के पैरों के निशान मिलने से यहां के नागरिकों में दहशत का माहौल है.