logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

दो बाइकों में हुई टक्कर, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी


अकोला: बालापुर-पतूर रोड पर वाडेगांव के पास टी पॉइंट के पास दो बाइक और एक ट्रक की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान अब्दुल सादिक अब्दुल रज्जाक (43), अब्दुल मजीद अब्दुल सादिक (29), अब्दुल शोएब अब्दुल खालिद (14) के रूप में हुई है।

बालापुर की ओर जा रहे एक दोपहिया वाहन को सामने से आ रहे दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इन दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। टक्कर के बाद दुपहिया वाहन सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

इस अजीबोगरीब हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वाडेगांव पुलिस पहुंची। घायलों को तुरंत अकोला के सर्वोपचार अस्पताल पहुंचाया. तीनों घायल खिरपुरी के रहने वाले हैं और दिग्रस में एक कार्यक्रम में जा रहे थे। 

देखें वीडियो: