logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

कारंजा के जंगल में लगी आग, छह एकड़ वन भूमि नष्ट


अकोला: अकोला मंगरुलपीर रोड पर काटेपूर्णा अभयारण्य के पास कारंजा क्षेत्रीय वन प्रभाग के जंगल में अचानक आग लग गई.  इस घटना में क्षेत्रीय वन विभाग के जंगल की छह एकड़ भूमि नष्ट हो गई है.

जिले तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. ऐसी ही एक घटना काटेपूर्णा अभयारण्य के पास वाशिम क्षेत्रीय वन प्रभाग के जंगल में हुई.

अकोला मंगरुलपीर रोड पर वनोज स्थित क्षेत्रीय वन विभाग के जंगल में अचानक आग लग गई और हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आने लगा. इस बात की जानकारी वाशिम वन विभाग और वनोज के वन्यजीव प्रेमियों को मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

देखें वीडियो: