logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अकोला जिले में पांच हजार मतदाताओं ने उम्मीदवारों के प्रति जताया अपना अविश्वास, चुना 'नोटा' का विकल्प


अकोला: चुनाव आयोग ने मतदाताओं को वोटिंग मशीन पर 'नोटा' विकल्प दबाकर राजनीतिक दलों द्वारा मैदान में उतारे गए उम्मीदवारों को अस्वीकार करने का अधिकार दिया है यानि ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’। मतदाता कमोबेश इस अधिकार का प्रयोग करते हैं। ऐसे ही इस चुनाव अकोला जिले में 5 हजार 103 मतदाताओं ने 'नोटा' विकल्प चुना।

जिले की पांच विधानसभा सीटों अकोला पूर्व, अकोला पश्चिम, बालापुर, मुर्तिजापुर और अकोट के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था. इन वोटों की गिनती शनिवार 23 नवंबर को की गई. इस दौरान मतदाताओं 'नोटा' का विकल्प चुनकर राजनीतिक दलों के प्रति अपना अविश्वास व्यक्त किया। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि पांच साल में मतदाताओं का प्रत्याशियों के प्रति अविश्वास बढ़ा है। 

यदि राजनीतिक दल मतदाताओं के रुझान को ध्यान में रखे बिना उम्मीदवार उतारते हैं, तो मतदाताओं को उन उम्मीदवारों को अस्वीकार करने का अधिकार है।

चुनाव आयोग द्वारा 'इनमें से कोई नहीं' यानी 'नोटा' का बटन दिए जाने के अधिकार को दस साल बीत गये हैं। इस दौरान मतदाताओं में जागरूकता पैदा की गई। मतदाता ही राजा है और यह जागेगा तो क्या करेगा, इसे जिले के मतदाताओं ने बार-बार दिखाया है.