logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: चारसौबीस बाप-बेटे प्रहार पार्टी से बाहर, धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पुलिस कर रही तलाश


अकोला: चारसौबीस बाप-बेटे को प्रहार पार्टी से निकाल दिया गया है. कई लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले प्रहार उपजिला प्रमुख अरविंद वानखड़े पाटिल को पद और पार्टी दोनों से बर्खास्त कर दिया गया.

प्रहार जनशक्ति पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बल्लू जवंजाल ने पत्र माध्यम से घोषणा की की है कि अरविंद पाटिल को पद से हटा दिया गया है. इस पत्र में कहा गया है कि प्रहार विद्यार्थी अघाड़ी के जिला अध्यक्ष श्रीकांत अरविंद पाटिल, जिन पर इसी मामले में केस दर्ज है, को भी निष्कासित कर दिया गया है.

इन बाप बेटे के खिलाफ बालापुर थाने में अपराध दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मुहिम शुरू हो गई. खबर है कि दोनों फिलहाल फरार हैं.