logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

हरिहर पेठ पथराव मामला; नियंत्रण में स्थिति, भारी पुलिस बल तैनात


अकोला: सोमवार को शहर के हरिहर पेठ इलाके में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद इलाके में तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा हुआ है. दोनों तरफ से पथराव हुआ. इस पथराव में कुछ नागरिक भी घायल हुए हैं. पुलिस स्थिति को नियंत्रित कर लिया है. आधी रात में पुलिस ने दंगाइयों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने अब तक करीब 25 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने नागरिकों से शांत रहने की अपील की है.

पुराने शहर के हरिहरपेठ इलाके में एक ऑटो रिक्शा ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. इसी बात को लेकर दोनों ड्राइवरों के बीच बहस हो गई. इससे एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. इस विवाद को लेकर गाडगे नगर और हमजा प्लॉट के दो बड़े गुट आमने-सामने आ गए. विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से पथराव होने लगा।

इसके बाद गुस्साई भीड़ ने एक ऑटो रिक्शा और तीन दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। आग में चारों गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज का प्रयोग हुआ. घटनास्थल और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अकोला पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है.