logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: अकोला में अगले दो दिन चलेगी लू, मौसम विभाग की चेतावनी


अकोला: अप्रैल महीने में बेमौसम बारिश और बादल छाए रहने के कारण मई में सूरज की तपिश बढ़ने लगी है. क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, महीने की शुरुआत में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसके अब बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. शनिवार 4 मई और रविवार 5 मई को अकोला जिले में लू की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इस साल मानसून का आगमन जल्दी होगा और मौसम विभाग ने 106 फीसदी बारिश का अनुमान लगाया है. इस अत्यधिक गर्म तापमान के कारण समुद्र में बड़ी मात्रा में पानी वाष्पित हो जाता है, जिससे बारिश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो जाता है। लेकिन वर्तमान में बढ़ा हुआ अधिकतम तापमान स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। लगातार तेज धूप में काम करना या धूप में ज्यादा देर तक घूमना हीट स्ट्रोक का कारण बनता है।

सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र राऊत ने सलाह दी है कि बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना चाहिए, साथ ही टोपी, धूप का चश्मा, स्कार्फ, सूती कपड़ा पहनना चाहिए, यदि आवश्यक न हो तो दोपहर में बाहर निकलने से बचें।