logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अकोला-वाशिम मार्ग पर दो कारों में जोरदार भिड़ंत, छह लोगों की हुई मौत


अकोला: जिले के पतूर के पास नए बायपास पर दो चार पहिया वाहनों की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे. इनमें से एक कार अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक किरण सरनाईक के भाई की है।

फोरलेन अकोला वाशिम मार्ग पर कुछ स्थानों पर सड़क का काम शुरू है. यहां कुछ जगहों पर ट्रैफिक को एक ही रोड पर डायवर्ट कर दिया गया है, इसी वजह से ये हादसा होने का अंदेशा जताया जा रहा है. 

मृतकों की पहचान सरनाईक के ड्राइवर शंकर ठाकरे, भतीजे रघुवीर सरनाईक, भतीजी शिवानी अमले और नातिन अस्मिरा अमले सहित सिद्धार्थ इंगले और सुमेध इंगले के रूप में की गई है. ये सभी सरनाईक की कार में यात्रा कर रहे थे.

तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अकोला के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच कर रही है.