logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: बमौसम बारिश से सोयाबीन को भारी नुकसान, किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की सहायता देने की मांग


अकोला: बेमौसम बारिश के कारण खेतों में रखी सोयाबीन पूरी तरह खराब हो गई है. किसान संघर्ष समिति ने मांग की है कि किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए की सहायता दी जाए. इस संबंध में समिति ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.

इस साल कभी सूखा तो कभी भारी बारिश के कारण खरीफ की फसलें प्रभावित हुईं। जून माह के पहले दस दिन बारिश के बाद दूसरे और तीसरे सप्ताह शुष्क रहे। इसके बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह से फिर बारिश शुरू हो गई. जून और जुलाई में भारी बारिश से 9 हजार 588 हेक्टेयर फसल प्रभावित, मुआवजे के लिए 9 करोड़ 64 लाख 53 हजार रुपये की जरूरत है. इस भारी बारिश से 152 गांवों को नुकसान पहुंचा है. 

इस साल अगस्त और सितंबर महीने में भारी बारिश के कारण 57 हजार 758 हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है। वहीं, मुआवजे के लिए 79 करोड़ 4 लाख 35 हजार 908 रुपये की जरूरत है. इस बारिश में 349 गांव प्रभावित हुए हैं और 57 हजार 319 किसानों को नुकसान हुआ है. 

लगातार बारिश से 3 हजार 29 हेक्टेयर क्षेत्र में लगे संतरे के बगीचे नष्ट हुए हैं. इसकी नुकसान भरपाई के लिए 10 करोड़ 90 लाख 62 हजार की लागत आएगी. इसी के चलते समिति ने किसानों को तत्काल सहायता देने की मांग की है.