logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: जिले में हुई झमाझम बारिश, वातावरण में फैली नमी


अकोला: आठ दिनों के विराम के बाद जिले में सोमवार शाम तक जोरदार बारिश हुई है और वातावरण में नमी आ गई है. इससे गर्मी से परेशान नागरिकों को राहत मिली है.

सोमवार को दोपहर 12 बजे से बादल छाए रहे. दोपहर 3 बजे से अकोला शहर और जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई. शाम पांच बजे तक लगातार दो घंटे तक बारिश होती रही. नतीजतन, अकोला शहर की सड़कों के किनारे और निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया है और जिले के कुछ हिस्सों में नदियों में बाढ़ आ गई है.

दोपहर में हुई तेज बारिश के कारण शहर के बाजारों में नागरिक छत ढूंढने लगे. मौसम विभाग के अकोला कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, अकोला शहर में शाम साढ़े पांच बजे तक 33 मिलीमीटर बारिश हुई.

सोमवार शाम पांच बजे तक जिले के बांधों में जल भंडारण में काफी बढ़ोतरी हुई. इनमें अकोला शहर की प्यास बुझाने वाला महान का काटेपूर्णा बांध 91.29 प्रतिशत, वान बांध 71.60 प्रतिशत, मोरना बांध 100 प्रतिशत और निर्गुण बांध 100 प्रतिशत भरा हुआ है. साथ ही उमा बांध 56.10 फीसदी और दगड़ापरवा बांध 90.20 फीसदी भर चुका है.