logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: अकोला जिले में भारी बारिश का कहर; अकोट-शेगाव मार्ग हुआ बंद, बालापुर शहर में आई बाढ़


अकोला: अकोला जिले में कल हुई भारी बारिश से कई इलाके प्रभावित हुए हैं। इस बारिश के कारण अकोट-शेगाव मार्ग बंद हो गया है। इसके साथ ही जिले के बालापुर शहर में मनारखेड बैराज के चार गेट अटकने से भारी मात्रा में पानी भर गया है। 

लोहारा गांव के पास फ्लाईओवर का काम पिछले दो वर्षों से चल रहा है। पुल के काम के कारण इस स्थान पर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है, लेकिन माना नदी का पानी आने से इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया है। इसके कारण अकोट के रास्ते बुलढाणा जिले से संपर्क फिलहाल टूट गया है। परिणामस्वरूप, इस मार्ग पर यात्रा करने वाले नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आशा है कि प्रशासन इस संबंध में शीघ्र ही कदम उठाएगा।

वहीं, मनारखेड बैराज के चार गेट बंद होने के कारण अकोला जिले के बालापुर शहर में भारी मात्रा में पानी भर गया है। परिणामस्वरूप, शहर के कई लोगों के घर में बढ़ का पानी जमा हो गया और नागरिकों को कई संकटों से जूझना पड़ा। जमा हुए पानी के कारण नागरिकों को अपने घर छोड़कर जान बचाने के लिए बाहर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।