logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

पातुर घाट पर तेज रफ्तार बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच यात्रियों की हालत गंभीर


अकोला: पुणे से पातुर आ रही एक निजी बस की अनियंत्रित गति में होने के कारण पातुर घाट पर भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को अकोला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुणे से खुराना ट्रैवल्स की एक स्लीपर कोच बस पातुर की ओर जा रही थी, तभी तेज गति के कारण पातुर घाट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें मालराजुरा फाटा से कुछ यात्री पातुर जाने के लिए सवार हुए थे. हादसा वहां से आधा किमी दूर हुआ. किस्मत अच्छी थी कि यात्रियों की जान बच गयी.

इस दुर्घटना में चालक व खलासी समेत चार-पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें तुरंत इलाज के लिए अकोला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पिछले दो माह से इस मार्ग पर घाट का सुरक्षा घेरा टूटा हुआ है, जिससे यहां हादसों का सिलसिला अब भी जारी है. मालूम हो कि इससे पहले भी यहां हादसा हो चुका है और तत्काल सुरक्षा कवर लगाने की मांग की जा रही है.