logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: हिंगणा के ग्रामीणों के रास्ता रोको आंदोलन, अकोला-पातुर राजमार्ग पर यातायात एक घंटे से ज्यादा समय तक यातायात रहा बाधित


अकोला: हिंगाना गांव के प्रवेश द्वार पर ग्रामीणों के रास्ता रोको आंदोलन के कारण अकोला-पातुर राजमार्ग पर यातायात एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा. निर्माण विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद यह आंदोलन स्थगित किया गया.

अकोला-पातुर रोड पर हिंगणा गांव के प्रवेश द्वार पर बाबासाहेब आंबेडकर के नाम की पट्टी को सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटा दिया गया था. लेकिन सड़क के चौड़ीकरण के बाद संबंधित ठेकेदार ने फिर से घटिया दर्जे की पट्टी का निर्माण कर दिया, जो फिर से गिर गई. 

नाम की पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार ज्ञापन सौंपा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके बाद ग्रामीणों ने पातुर अकोला राजमार्ग पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन से सड़क पर भीषण जाम लग गया था. आख़िरकार निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा नाम की पट्टी के पुनर्निर्माण का वादा करने के बाद रास्ता रोको आंदोलन बंद कर किया गया.