logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा, बाइक-कार में टक्कर, व्यक्ति की मौके पर मौत


अकोला: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर नागोली नागथाना के पास एक कार और दोपहिया वाहन के बीच भीषण टक्कर में गौतम अनभोरे नमक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही घटना में सड़क किनारे खड़े सुनील गवई गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागथाना में गजानन गोपालराव अनभोरे (52) की शिकायत के आधार पर बताया गया है कि उनके छोटे भाई गौतम अनभोरे (48) अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नागोली जा रहे थे, जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

साथ ही बताया गया है कि सड़क के किनारे खड़े कासरखेड निवासी सुनील गवई मामूली रूप से घायल हो गए. आपातकालीन टीम ने मौके पर जाकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मुर्तिजापुर के लक्ष्मीबाई देशमुख उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया.

शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक भाऊराव घुगे, माना के पुलिस उपनिरीक्षक सत्यजीत मानकर, ग्रामीण पुलिस स्टेशन के निरीक्षक राऊत, पुलिस उपनिरीक्षक घनश्याम पाटिल ने घटनास्थल पर जाकर यातायात सुचारू किया. ग्रामीण पुलिस स्टेशन में कार चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और थानेदार राऊत के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है.