logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

हुंडीवाले हत्याकांड: मुख्य गवाह से जिरह, अगली सुनवाई 27, 28 फरवरी को


अकोला: महाराष्ट्र गवली समाज‎ संगठन के अध्यक्ष किसनराव‎ हुंडीवाले हत्यांकाड‎ प्रकरण में प्रमुख जिला व सत्र‎ न्यायाधीश सुवर्णा केवले के न्यायालय में सुनवाई शुरू है. सलग दूसरे दिन मंगलवार को प्रमुख गवाह एड. नितिन धुत‎ की आरोपियों के वकिलों ने जिरह की है. अब अगली सुनवाई 27 व 28 फरवरी को होगी. 

आरोपी की ओर से प्रमुख गवाह एड.‎ नितीन धुत की जिरह एड. दिलदार खान, एड. वखरे व‎ एड. लढ्ढा ने की है. घटना‎ घटी तब वह कहा थे, घटना के बाद फिर से घटनास्थल पर गए थे क्या?‎ उन्होंने कौन से कपड़े पहने थे?‎ और आरोपियों के पूरे नाम उन्हें पता है क्या? ऐसा सवाल पूछकर प्रमुख गवाह घटना के समय कार्यालय में उपस्थित न होने का दर्शाने का प्रयास किया. सरकारी‎ वकील उज्ज्वल निकम यह दोनों न्यायालयीन कामकाज के दोनों सत्र में उपस्थित थे. उन्हें जिला सरकारी वकील आर. आर. देशपांडे‎ यह सहयोग कर रहे है. 

विवेकानंद‎ राष्ट्रीय शिक्षण प्रसारक मंडल कौलखेड इस संस्था के सभासदों के चयन प्रक्रिया के विवाद से धर्मदाय आयुक्त‎ कार्यालय में 6 मई 2019 को दोपहर 12 बजे किसनराव हुंडीवाले‎ की निर्मम हत्या की थी. इस प्रकरण में आरोपी विक्रम उर्फ छोटू‎ गावंडे, रणजीत गावंडे, प्रवीण गावंडे, धीरज‎ गावंडे, सूरज गावंडे,‎ सतीश तायडे, श्रीराम‎ गावंडे, विशाल तायडे, मयूर अहीरे,‎ दिनेश ठाकुर, प्रतीक तोंडे व‎ साबीर के खिलाफ हत्या का मामला दाखिल किया था. आरोपियों की ओर से एड. चंद्रशेखर जलतारे (नागपुर),‎ एड. सोमनाथ लढ्ढा (औरंगाबाद),‎ एड. दिलदारखान, एड. वखरे,‎ एड. जोशी पैरवी कर रहे है.